सूजी और बेसन का चीला (suji aur besan ka cheela recipe in Hindi)

Monika Shekhar Porwal @cook_14420658
सूजी और बेसन का चीला (suji aur besan ka cheela recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में सूजी और बेसन को छान कर ले लेंगे उसमें काली मिर्च नामक, चाट मसाला, अजवाइन डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- 2
अब उसमें आवश्यकता के अनुसार पानी और दही डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे और उसे 20 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
- 3
तवा गर्म करेंगे उस पर बड़े चम्मच की सहायता से एक चम्मच घोल डालकर उसे चारों तरफ गोल-गोल घुमाते हुए फैला देंगे और उसके चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल डालकर उसे ढक कर मध्यम आंच पर1 मिनट के लिए पका लेंगे।
- 4
ऐसे ही दूसरी तरफ से पलट कर उसे भी ढक कर 1 मिनट के लिए पका लेंगे जिससे सूजी अच्छी तरह से पक जाएगी।
- 5
हमारा बेसन और सूजी का चीला बनकर तैयार है उसे किसी भी तरह की चटनी और चाय के साथ गरमागरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14588651










कमैंट्स