खट्टी मीठी कददू की सब्जी | Kaddu Ki Khatti Meethi Sabji

#Feb2 😎
अलग अलग जगह कद्दू अलग अलग तरीके से बनाया जाता है आज में आपको उत्तरप्रदेश में जिस तरह से कद्दू बनाया जाता है उसकी रेसिपी बता रही हूँ इसके साथ गरमा गरम पूरिया बहुत ही बढ़िया लगती है
खट्टी मीठी कददू की सब्जी | Kaddu Ki Khatti Meethi Sabji
#Feb2 😎
अलग अलग जगह कद्दू अलग अलग तरीके से बनाया जाता है आज में आपको उत्तरप्रदेश में जिस तरह से कद्दू बनाया जाता है उसकी रेसिपी बता रही हूँ इसके साथ गरमा गरम पूरिया बहुत ही बढ़िया लगती है
कुकिंग निर्देश
- 1
कद्दू क मैंने छिलके के साथ ही काट कर लिया है.... अगर कद्दू का छिलका टाइट है तो आप कद्दू को छील सकते है
- 2
अब कुकर में तेल गरम करेंगे... जब तेल गरम हो जाये तब उसमे हींग, मेथी दाना और हरी मिर्च डाल कर मिला लेंगे
- 3
- 4
अब डालेंगे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर... इनको भी मिला ले, अब कद्दू डालेंगे और मिक्स कर लेंगे अच्छे से
- 5
- 6
अब इसमें डालेंगे कच्चे आम का पेस्ट और गुड़, मिला लेंगे अच्छे से
(यहाँ पर मैंने कच्चे आम को नमक के साथ ही पीस लिया था इसलिए में इसमें अलग से नमक नहीं डाल रही हूँ अगर आपके पास कच्चा आम नहीं है तो आप अमचूर पाउडर या फिर इमली के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है, मैं कच्चा आम स्टोर कर के रखती हूँ साल भर के लिए इसलिए मैंने कच्चा आम इस्तेमाल किया है, अगर आप अमचूर पाउडर या इमली के पेस्ट का इस्तेमाल केर रहे है तो नमक अपने स्वाद के अनुसार इसमें डाले) - 7
अब इसमें डालेंगे पानी एक बार वापस से मिलायेगे और कुकर का ढक्कन लगा देंगे गैस को हाई फ्लेम पर करेंगे और इसमें 7 - 8 सीटियाँ आने देंगे
- 8
7 - 8 सीटियाँ जब आ जाये कुकर में तो गैस को लौ फ्लेम पर कर दे और कद्दू को एक दम लौ फ्लेम पर 10 मिनट के लिए पकाये, 10 मिनट लौ फ्लेम पर पकाने के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने दे, कुकर जब ठंडा हो जाये तो खोल ले कुकर को
- 9
अब कद्दू को मिक्स कर के थोड़ा mash करे, कद्दू को इस तरह से mash करना है की कद्दू थोड़ा mash भी हो जाये और थोड़े थोड़े टुकड़े भी रहे कद्दू के
- 10
कद्दू को mash करने के बाद इसमें डाले गरम मसाला, बारीक कटा हुआ धनिया मिला ले अच्छे से, वापस से गैस को ऑन कर के करे हाई फ्लेम पर और कद्दू को लगातार चलते हुए भून ले
- 11
अब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर बारीक कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स