लहसुन और सूखी लाल मिर्च की चटनी(lehsun aur sukhi lalmirch ki chutney recipe in hindi)

Arti Vivek Dubey @cook_24839808
लहसुन और सूखी लाल मिर्च की चटनी(lehsun aur sukhi lalmirch ki chutney recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले सूखी लाल मिर्च को 1/2 घंटे पानी में डूबा कर रख दे आपको जल्दी बनाना है तो गुनगुने पानी में मिर्च को डूबा दे जिससे मिर्च नरम हो जाये
- 2
अब लहसुन को छील ले और कड़ाही में तेल डालकर लहसुन को गुलाबी होने तक तल ले और मिर्च का भी सारा पानी निकलकर मिर्च भी तेल में भून ले
- 3
अब लहसुन और मिर्च को मिक्सर में पीस ले और कड़ाही में बचे हुए तेल में ही जीरा डालकर गरम करे और उसमे पिसा हुआ लहसुन मिर्च का पेस्ट डालकर भुने जब तक सारा पानी न सुख जाये
- 4
फिर उसमे धनिया पाउडर, हल्दी नमक, अमचूर सभी डालकर मिला ले और एक नींबूडालकर मिला दे तैयार है आपकी लहसुन और लाल मिर्च की चटनी 😋
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14641244















कमैंट्स