मूंगा आलू मटर की सब्जी (moonga aloo matar ki sabzi recipe in Hindi)

मूंगा आलू मटर की सब्जी (moonga aloo matar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर टुकड़ों में काटकर धोले और प्याज़ को भी काट लें धनिया को धोकर काल ले टमाटर को काटकर और अदरक हरी मिर्च लहसुन को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
- 2
मूंगा को टुकड़ों में काटकर छिलका उतारकर धोकर साफ कर लें।
- 3
गैस पर कढ़ाई को चढाएं उसमें तेल जीरा तेजपत्ता डाले जब जीरा तेजपत्ता चटक जाए तब प्याज़ डालकर 2 मिनट भूनें उसके बाद कटे हुए आलू डालकर 2 से 3 मिनट बाद कर भुनें।
- 4
फिर मटर डालकर मिला दें और मूंगे को डालकर 2 मिनट भुने उसके बाद सारे मसाले नमक डालकर मसाले को भुनें।
- 5
मसाले को तब तक भुने जब तक तेल ना छोड़ दे फिर सब्जी में दो कप पानी डालकर ऊपर से थोड़ा धनिया पत्ता डालकर ढक्कन लगाकर सब्जी को पकाएं। सब्जी जब पक जाए तब गैस को बंद कर दे और थोड़े और धनिया पत्ता डाल कर मिला दें।
- 6
अब सर्विंग बाउल में सब्जी को निकाल कर रोटी चावल पराठे के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (8)