सहजन की सब्जी / ड्रमस्टिक

#GA4
#WEEK25
#DRUMSTICK
इसे सहजन, ड्रमस्टिक और मूंगा आदि कई नामों से जाना जाता है। यह सब्जी पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
सहजन की सब्जी / ड्रमस्टिक
#GA4
#WEEK25
#DRUMSTICK
इसे सहजन, ड्रमस्टिक और मूंगा आदि कई नामों से जाना जाता है। यह सब्जी पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ड्रमस्टिक को धो, छील कर टुकड़ों में काट लेंगे।आलू भी छील लेंगे और टुकड़ों में काटेंगे। इसे पानी में भीगा कर रखें।
- 2
प्याज और लहसुन को छील लेंगे, इसे धोएंगे। एक मिक्सर जार में कटे हुए प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लेंगे, बारीक पेस्ट बना लेंगे।
- 3
टमाटर को भी काटकर इसका पेस्ट बना लेंगे।
- 4
एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे। इसमें जीरा डालेंगे, फिर प्याज़ का पिसा हुआ मसाला डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
- 5
जब प्याज़ थोड़ा गुलाबी हो जाए तब इसमें पिसा हुआ टमाटर डाल देंगे। इसे भी अच्छे से भूनेंगे। इसमें सारे सूखे मसाले डालेंगे। धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए भूनेंगे, जब तक कि इसमें से तेल ना निकलने लगे।
- 6
कटे हुए सहजन की फली और आलू डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। दो से 4 मिनट भून लेने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालेंगे और ढक कर इसे पकाएंगे। सहजन की फली को हाथ से दबा कर देखें अगर यह दब जाती है इसका मतलब यह पक गई है। आखिर में गरम मसाला डालेंगे और उसे अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 7
गैस बंद करेंगे हरे धनिया की पत्ती डालेंगे। गरमा गरम रोटी के साथ या दाल चावल के साथ इस सब्जी को परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स