अंडा बिरयानी (Anda Biryani recipe in Hindi)

अंडा बिरयानी (Anda Biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें ।अब किसी बड़े पतीले में पानी को डाल अच्छी तरह उबाल आने दें ।
उसमें साबुत गरम मसाले डाल दें। साथ ही एक बड़ा चम्मच देसी घी,स्वाद अनुसार नमक और चावल डालकर अच्छी तरह पकाए। यहां चावल को हमें लगभग 80% ही पकाना है ।चावल पक जाने पर उसका पानी निकाल लें। - 2
अंडे को उबाल लें। छीलकर टूथपिक से अंडे में कुछ छेद कर लें। नमक, हल्दी लगाकर रख दें। कढाई में 4 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल डालें। पतले कटे प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें। अब उसी कढ़ाई में नमक हल्दी लगे अंडे को डालकर सुनहरा होने तक तल लें और निकाल ले।
- 3
अब कढाई में आवश्यकतानुसार तेल डालकर बारीक कटा प्याज़ डाल दें ।सुनहरा होने पर अदरक लहसुन डालकर भूनें ।अच्छी तरह भून जाने पर बारीक कटे टमाटर डाल दें।
- 4
साथ ही नमक हल्दी डालकर ढक कर पकाए ।टमाटर अच्छी तरह गल जाने पर दही डाल दें और साथ ही बिरयानी मसाला लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें ।3..4 मिनट पकाएं ।कसूरी मेथी डाल दें ।लगभग एक छोटा कप पानी डाल दें। उबाल आने पर फ्राई किए हुए अंडे डालकर अच्छी तरह उबाल आने पर गैस बंद कर दे।
- 5
अब पतीले में सबसे पहले चावल की लेयर डालें उसके ऊपर तीन अंडे और ग्रेवी डालें उसके ऊपर तले हुए प्याज़ पुदीने के पत्ते और धनिया के पत्ते डालें । फूड कलर डालें।फिर उसके ऊपर चावल की लेयर डालें और फिर अंडे की लेयर डालें ।बीच-बीच में हमें ऑरेंज फूड कलर भी डाल देना है।
- 6
इस तरह से सब लेयर बन जाने पर नींबू का रस और देसी घी भी डाल दें।
पतीले पे ढक्कन लगा किसी गीले कपड़े से पतीले को ढक दें और गर्म तवे के ऊपर पतीले को रखकर 10..15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ।गैस बंद कर दे ।केवरा वाटर डाल दें। तैयार है हमारा मजेदार अंडा बिरयानी ।आप इससे रायते के साथ गरमागरम सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (11)