ब्रेड रोल(Bread roll recipe in hindi)

ब्रेड रोल(Bread roll recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू कुकर में उबाल ले।
- 2
फिर उसे छिलकर उसे स्मॅश करें।
- 3
अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकने दीजिए और उसमें जीरा डालिए और तडकने दे फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरे होने तक भुन ले।
- 4
अब उसमें हल्दी पाउडर,हींग,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालिए सब अच्छी मिलाकर अब उसमें स्मॅश किया हुआ आलू डालकर उसे अच्छी तरह से भुन ले। अब उस थोड़े ठंडा होने के लिए रख दीजिये ।
- 5
अब ब्रेड लें उस चाकू से साइड के किनारे चाकू से काट लें। अब पानी का हाथ लगाकर उसे गीला कर ले और उसमें आलू की सॅमश कि हुई सब्जी भरे और उसे हाथ से दबा कर शेप दे।
- 6
इस तरह से सब बना कर रख लें और, अब कढाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह गरम होने पर उसमें बनाऐ हुए रोल सुनहरे होने तक तल लें और गरमागरम परोसे साथ में टोमाटोसाॅस और मियोनिज के साथ परोसे और खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (6)