ढाबा स्टाइल कढ़ाई पनीर(Dhaba style kadai paneer recipe in hindi)

#NP2
वैसे तो पनीर की सभी सब्जियां स्वादिष्ट लगती हैं पर उनमें कढ़ाई पनीर प्रमुख है और यह कढ़ाई पनीर अगर ढाबा स्टाइल में बना हो तो वाह क्या बात हैं. सामान्यतया इसमें पनीर को प्याज ,टमाटर आधारित ग्रेवी में ताजे खास मसालों से मिलाकर बनाते हैं .... ढाबा स्टाइल कढ़ाई पनीर की सबसे बड़ी विशेषता उनका अपना खुद का तैयार किया हुआ मसाला हैं. इस मसाले से ही पनीर में जायकेदार स्वाद आता हैं क्योंकि उनके मसाले फ्रेश होते हैं .ढ़ाबो के ये मसाले पनीर में प्रभावी स्वाद जोड़ते हैं.आइए देखते हैं ढाबे स्टाइल कढ़ाई पनीर का मसाला और उसे सम्पूर्ण रूप से बनाने की विधि |

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम पनीर को काट कर चित्र अनुसार हल्का डीप फ्राई कर प्लेट में निकाल लेंगे फिर डीप फ्राई किए हुए पनीर को पानी में भिगाकर रखेंगे इससे पनीर सॉफ्ट बने रहते हैं |
- 2
शिमला मिर्च को काटकर 1 चम्मच तेल में हल्का फ्राई करके निकाल लेंगे. दूसरी तरफ अदरक लहसुन प्याज, टमाटर को बारीक पिस लेगे |
- 3
दूसरी तरफ कढ़ाई मसाला बनाने के लिए एक पैन मे 1 स्पून जीरा,1/2 इंच दालचीनी, 2 लौग, 1 छोटी इलायची, 8 दाने काली मिर्च, 2 साबुत लाल मिर्च,1 बड़ी इलायची,थोड़ी सी जावित्री आदि सभी को ड्राई रोस्ट कर लें, ध्यान रहे बहुत तेज आँच पर नहीं भुनना हैं जिससे कि मसाले का रंग चेंज हो बल्कि हल्की खुशबू आने तक भूने फिर ठंडा होने पर पाउडर बना लें |
- 4
कढ़ाई को गर्मकर ऑयल डालें और हींग डालकर चटकने दें.अब बारीक कटे प्याज़ डाले और प्याज़ के हल्का गोल्डन होने तक भुने.फिर प्याज -टमाटर अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर भुनें. हमें इसे तेल छोड़ने तक बराबर चलाते हुए पकाना हैं जिससे कि उसका कच्चापन निकल जाए.अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और तैयार किया हुआ ढाबे का मसाला डालकर 1:30 से 2 मिनट तक अच्छी तरह भुनें |
- 5
अब जरूरत के अनुसार पानी डाले फिर फ्राई किए हुए पनीर और नमक भी डालें और कवर करके 4-5मिनट तक पकाएं.अब हाथ से क्रश करके कसूरी मेथी डालें.कसूरी मेथी डालने से खुशबू अच्छी आती हैं.अब फ्राई किए हुए शिमला मिर्च को भी मिलाएं.अब हथेली से क्रश करके कसूरी मेथी को भी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाएं |
- 6
लगभग एक से डेढ़ मिनट बाद हरी धनिया से गार्निश करें और गैस ऑफ कर दें |
- 7
गरमा- गरम ढाबे स्टाइल कढ़ाई पनीर तैयार हैं इसे आप रोटी पराठे या नान के साथ सर्व करें और आनन्द लें |
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (32)