चिकन कोरमा(chicken korma recipe in hindi)

#NV
अभी तक तो मैंने चिकन कोरमा रेस्टोरेंट में ही खाया था । पहली बार घर पर चिकन कोरमा ट्राई किया और यकीन मानिए टेस्ट एकदम रेस्टोरेंट जैसा था। आप सब भी एक बार जरूर ट्राई करें।
चिकन कोरमा(chicken korma recipe in hindi)
#NV
अभी तक तो मैंने चिकन कोरमा रेस्टोरेंट में ही खाया था । पहली बार घर पर चिकन कोरमा ट्राई किया और यकीन मानिए टेस्ट एकदम रेस्टोरेंट जैसा था। आप सब भी एक बार जरूर ट्राई करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल लें। उसमें 2 बड़े चम्मच दही,अदरक लहसुन का पेस्ट,धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,हल्दी, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। और फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। सारे मसाले हमें चिकन के मेरीनेशन में ही डालने हैं।
- 2
अब कढ़ाई में देसी घी डालें। प्याज के पतले टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें। साबुत गरम मसाले को मिक्सी में पीसकर दरदरा पाउडर बना लें।
- 3
अब भुने हुए प्याज में बचा हुआ सारा दही डाल दें और मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।
- 4
कढ़ाई में घी डाल दो इलायची, प्याज और दही का पेस्ट डालें। दो-तीन मिनट भूने ।अब मेरीनेट किया हुआ चिकन डाले। ढककर पकाएं। यहां पर मैंने काजू और नारियल का पाउडर मिलाकर मिक्सी में पीस लिया है।
- 5
जब चिकन आधे से ज्यादा पक जाए तब उसमें नारियल और काजू का पाउडर और साथ ही गरम मसाले का पाउडर भी डाल दे ।ढक्कन अच्छी तरह चिकन को पकाए ।पक जाने पर गैस बंद कर दे ।आप चाहे तो यहां पर केवड़ा वाटर भी डाल सकते हैं। हरा धनिया से सजाएं।
- 6
गरमा गरम रोटी या पराठा या नाम के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (8)