चिली पनीर (Chilli paneer recipe in hindi)

#np3
कुकपेड में इस समय चाइनीज़ खाने की बहार है.मैंने भी आज बना ही लिया चिली पनीर, जो मेरे घर में सभी को बहुत पसंद आया 🥰
चिली पनीर (Chilli paneer recipe in hindi)
#np3
कुकपेड में इस समय चाइनीज़ खाने की बहार है.मैंने भी आज बना ही लिया चिली पनीर, जो मेरे घर में सभी को बहुत पसंद आया 🥰
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मेरिनेशन के लिए सभी सामग्री लें लें.पनीर के अतिरिक्त सभी सामग्री मिला लें.
- 2
अब पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें, इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 20 मिनट के लिए रख दें.
- 3
अब पैन में तेल गर्म कर पनीर के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें और निकाल लें.
- 4
अब अन्य सामग्री एकत्रित कर लें.
- 5
पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक लहसुन डालकर सौते करें. आंच को तेज रखना है।
- 6
अब प्याज़ के टुकड़े डालें और 1-2मिनट के लिए सौते करें.अब शिमला मिर्च के क्यूब डालें और सौते करें.
- 7
अब सभी सॉस और सिरका डालें और मूक्स करें.
- 8
कॉर्नफ्लोर में 1/4कप पानी मिलाकर घोल बना लें और पैन में डालें. अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाये और गाढ़ा होने तक पकाएं.
- 9
अब स्वाद के अनुसार नमक और पेपर पाउडर डालें और पनीर डालें.
- 10
कुछ देर पकाकर आंच से उतार लें और कटा हरा प्याज़ डालें.
- 11
चटपटा जायकेदार चिली पनीर तैयार है, इसे फ्राइड राइस के साथ सर्व करें या ऐसे ही खाएं.
- 12
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स (20)