कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम दाल को 5 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। फिर उसमें से पानी निकालकर दाल को अलग कर लेंगे और उसको मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट बना लेंगे।
- 2
अब उसमें एक चम्मच नमक और दो चुटकी हींग डालकर उसे मिक्स कर लेंगे।
- 3
अब कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उसमें पेस्ट के थोड़े छोटे-छोटे गोलियां डालकर उसे धीमी आंच पर तल लेंगे।
- 4
अब बड़ों को एक प्लेट में निकाल कर रख लेंगे। एक भगोनी में तीन गिलास पानी गर्म करेंगे और उसमें एक चम्मच नमक और दो चुटकी हींग डालकर उसे उबाल लेंगे।
- 5
अब उसमें बने हुए बड़ों को डालकर2 घंटे के लिए ढककर रख देंगे और उन्हें फिर पानी में से निकाल कर अच्छे से निचोड़ लेंगे।
- 6
अब उसमें फेटा हुआ दही डालेंगे और उसमें थोड़ा सा काला नमक, थोड़ा सा सादा नमक, भुना हुआ जीरा, थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर, उसमें हरे धनिए की चटनी और मीठी चटनी डालकर सर्व कर देंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स