कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन लेग पीस को अच्छी तरह धो लें। अब उसमें दही, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर,सिरका, स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 2
अब मिश्रण को मैरिनेट होने के लिए फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। यहां पर मैंने पूरी रात मैरिनेट करने के लिए रखा था ।आप कम से कम आधा घंटा भी रख सकते हैं ।अब एक बर्तन में मैदे में कॉर्न फ्लोर, ओट्स,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला,काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 3
चिकन अच्छी तरह मैरिनेट हो जाने पर फिज से निकाल लें। मैदे और कॉर्न फ्लोर के पाउडर में अच्छी तरह लपेट लें ।एक बरतन में पानी रख ले। मैदे लगे लेग पीस को पानी में डूबा लें। फिर से वापस मैदे में डाल कर अच्छी तरह लपेट लें।
- 4
यह प्रोसेस हमें दो बार करना है। सारे लेग पीस तैयार हो जाने पर फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें।
- 5
अब कढ़ाई में तेल को अच्छी तरह गर्म कर ले ।और लेग पीस डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाए ।इसे पकने में कम से कम 17 से 20 मिनट लग जाते हैं।
- 6
धीमी आंच पर ही पकाना है। नहीं तो लेग पीस ऊपर से पक जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे ।बस तैयार है हमारा मजेदार लेग पीस। धनिया पुदीने की चटनी, प्याज,नींबू के साथ गरमागरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (6)