साबूदाना खिचड़ी (Saabudana khichdi recipe in hindi)

Tânvi Vârshnêy @Tanvi_13522358
साबूदाना खिचड़ी (Saabudana khichdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को साफ करके 2/3 घन्टा के लिए पानी में भिगो कर रख लें।
- 2
फिर चलनी में रख लें जिससे की साबूदाना का सारा पानी निथर जाये ।
- 3
अब कडाही में हल्की गैस पर घी गर्म करने रख लें ।अब इसमें मूंगफली तल कर निकाल लें। फिर कटे हुए आलू भी तल कर निकाल लें।
- 4
अब बचे हुए घी में हरी मिर्च डाल कर भूनें फिर इसमें भिगा हुआ साबूदाना डाल कर मिला लें। फिर काली मिर्च पाउडर व नमक डालें। 2 मिनट तक ढक कर पकाए।
- 5
अब साबूदाना को अच्छे से चलाए। फिर इसमें तले हुए आलू व मूंगफली मिला कर ढक लें। फिर गैस पर बन्द कर लें।
- 6
अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल लें। तैयार है साबूदाना खिचड़ी। प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14904848






कमैंट्स (4)