राई -हरी मिर्च का अचार(Hari mirch ka Achar recipe ine Hindi)

#EBOOK2021
#Week4
बिना तेल का ,बहुत ही कम सामान में, झटपट और आसानी से बन जाने वाला, यह हरी मिर्च का अचार ,मेरे घर में सभी को बहुत पसंद है। गर्मी के मौसम में बनने वाला ताजा -ताजा यह हरी मिर्च का अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। इसे फ्रीज में तीन -चार महीने तक आराम से रख सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका देखें।

कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च की डंडी तोड़ कर धो लें और उसका पानी अच्छे से सूखा लें।धूप में सूखा लें या कपड़े से पोंछ लें। बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए इसमें। अन्यथा अचार ख़राब हो जाएगा। अब मिर्ची को बीच से छीन ले या दो टुकड़े कर लें
- 2
मिर्ची को चित्र अनुसार बीच से चीर लें या दो टुकड़े कर लें।
- 3
राई मिक्सी में पीस लें।
- 4
नमक और पिसी हुई राई, मिर्ची में डालें।
- 5
नींबू का रस और हल्दी डालकर चम्मच से मिलाएं। हल्दी डालने से अचार का रंग बहुत सुंदर आता है।
- 6
तीन-चार घंटे के लिए धूप में रखें।
- 7
बहुत ही स्वादिष्ट हरी मिर्च का अचार तैयार है। कांच के बर्तन में रखें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)