ईज़ी आटे और मलाई के लाॅकडाउन वाले बिस्कुट 3 विधि से बनाना

#sh #fav
#biscuitday
#worldbuiscuitday
#biscuits
#cookpad
#cookpadhindi
लाॅकडाउन के समय में कम सामग्री के साथ आसानी से बनने वाली बिस्कुट की विधि मैं आप सभी के साथ बिस्कुट डे के अवसर पर शेयर कर रही हूँ ।इसे मैंने 3 विधियों से बनाया है। तो चलिए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं।
ईज़ी आटे और मलाई के लाॅकडाउन वाले बिस्कुट 3 विधि से बनाना
#sh #fav
#biscuitday
#worldbuiscuitday
#biscuits
#cookpad
#cookpadhindi
लाॅकडाउन के समय में कम सामग्री के साथ आसानी से बनने वाली बिस्कुट की विधि मैं आप सभी के साथ बिस्कुट डे के अवसर पर शेयर कर रही हूँ ।इसे मैंने 3 विधियों से बनाया है। तो चलिए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
मलाई को एक बाउल या परात में लेकर 1 मिनट के लिए हल्के हाथों से फेंट लें।
- 2
ऐसा करने पर अतिरिक्त दूध अलग हो जाएगा और मक्खन बचेगा।दूध को अलग निकाल कर रख दें।
- 3
अब शक्कर और इलायची को मक्खन के साथ मिक्स कर के फेंट लें।
- 4
जब शक्कर और मक्खन अच्छे से फिंटकर हल्के हो जाएँ तो इसमें थोड़ा थोड़ा करके आटा मिलाएँ ।
- 5
पूरा आटा मिलाने पर एक डो तैयार हो जाएगा। (अगर डो बहुत साफ्ट हो तो 1-2 चम्मच आटा और मिला लें और यदि टाइट हो तो 1-2 चम्मच दूध मिला कर सेमी साफ्ट डो तैयार कर लें,वैसे यह सही माप है ।) हल्के हाथों से रोल करते हुए लाॅग तैयार कर लें।
- 6
एक चाकू की मदद से पीस कर लें या अपने मनचाहे शेप में बिस्कुट बना लें।
- 7
●ओटीजी में बिस्कुट बनाना :- ओटीजी को 180°c पर 10 मिनट प्री हीट करें। बेकिंग ट्रे को ग्रीस कर लें और इसमें बिस्कुट को रख दें। फिर प्री हीटेड ओवन में इन्हें 12-15 मिनट के लिए 180° पर बेक कर लें। ओवन का तापमान अपने ओवन के हिसाब से सेट करें।
- 8
बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें। गरम में यह हल्के से साफ्ट होते हैं पर ठंडे होने पर क्रिस्पी हो जाते हैं।ओटीजी में बिस्कुट बनकर तैयार हैं।
- 9
● तवे पर बिस्कुट बनाना:- इस विधि में हमें 2 तवे की आवश्यकता होगी। एक तवे को मध्यम से तेज आँच पर गैस पर गरम कर लें । दूसरे तवे पर एक बटर पेपर लगाकर इस पर स्टेप 6 में बनाए गए बिस्कुट के पीस रखें। एक बार में तवे की साइज़ के हिसाब से 4-6 पीस ही रखें।
- 10
इस तवे को प्री हीटेड तवे पर गैस की लो फ्लेम करके बिस्कुट बनने के लिए रख दें। तवे पर एक ढक्कन ढाँककर लो फ्लेम पर 10 -12 मिनट के लिए पका लें। फिर गैस बंद कर दें, इस समय बिस्कुट नरम होंगे। बिस्कुट को गरम तवे पर ही बंद गैस पर ढँककर पकने दें। ये लगभग 10 मिनट बाद पूरे पक जाएंगे। ठंडे होने पर क्रिस्पी हो जाते हैं।
- 11
●कढ़ाई में बिस्कुट बनाना:- एक कढ़ाई में 1 कप नमक/रेत लेकर गैस पर प्री हीट करें। फिर एक स्टैंड रखकर एक प्लेट को ग्रीस करके इसमें 3-4 बिस्कुट या प्लेट और कढ़ाई की साइज़ के हिसाब से संख्या में बिस्कुट रखकर 15 मिनट के लिए मध्यम से धीमी आँच पर पका लें। फिर बिस्कुट को बाहर निकाल कर ठंडा कर लें।
- 12
हमारे लाॅकडाउन वाले बिस्कुट तीनों विधि से बनकर तैयार हैं। इन्हें एयर टाइट डब्बे में रखें। 15-20 दिनों तक आराम से खा सकते हैं।
- 13
जूम लाइव सेशन की दोनों कुकीज़ और दूसरी कुकी की लिंक यहाँ है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- एगलेस मैंगो कुकीज़ (eggless mango cookies recipe in Hindi)
- नवाबी पनीर विथ लच्छा पराठा (nawabi paneer with lachha paratha recipe in hindi)
- हरा प्याज़ और पत्ता गोभी कोफ्ता (hara pyaz aur patta gobhi kofta recipe in hindi)
- अमृतसरी छोले विथ गालिक कुलचे (amritsari chole with garlic kulche recipe in Hindi)
- लच्छा पराठा विथ आलू सब्ज़ी (Laccha paratha with aloo sabzi recipe in hindi)








































कमैंट्स (18)