पनीर शिमला मिर्च की सब्जी(Paneer Shimla mirch ki sabzi recipe in Hindi)

#wk
पनीर का इस्तेमाल करके हम कई तरीके की रेसिपीज बना सकते हैं। कड़ाई पनीर और पनीर बटर मसाला के अलावा हम पनीर से और भी कई रेसिपीज बना सकते हैं। पनीर कैप्सिकम एक ऐसी ही पनीर से बनी सरल और आसान रेसिपी है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
पनीर शिमला मिर्च की सब्जी(Paneer Shimla mirch ki sabzi recipe in Hindi)
#wk
पनीर का इस्तेमाल करके हम कई तरीके की रेसिपीज बना सकते हैं। कड़ाई पनीर और पनीर बटर मसाला के अलावा हम पनीर से और भी कई रेसिपीज बना सकते हैं। पनीर कैप्सिकम एक ऐसी ही पनीर से बनी सरल और आसान रेसिपी है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें और उसमें पनीर के क्यूब्स डालकर सुनेहरा भूरा होने तक भूनें और एक प्लेट में निकाल ले
उसी तेल में शिमला मिर्च और प्याज़ डालें, और तेज़ आँच पर थोड़ा पकाएं और प्लेट में निकाल ले। - 2
अब उसी कड़ाई में बचे हुए तेल में ½ टीस्पून जीरा, 3 इलायची, 4 लौंग और ½ इंच दालचीनी डाले और धीमी आंच पर मसाला को भूनें।
- 3
फिर उसमें प्याज़, लहसुन, अदरक डाले और प्याज़ गुलाबी हो जाय तब तक पकाएं फिर टमाटर काटकर डाले और थोड़ा भूने टमाटर नरम हो जाय फिर गैस बंद कर दे और फिर ठंडा करके मिक्सर में पीस ले ।
- 4
अब वापस कड़ाही में 1 टेबलस्पून बटर और थोड़ा सा तेल गर्म करें और 1 तेजपत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर भूनें। फिर इसमें तैयार की हुई प्याज - टमाटर प्यूरी डाले और नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। और ढककर 5 से 10 मिनट के लिए या प्यूरी के गाढ़ा होने तक पकने दें।
- 5
2 टेबलस्पून दही डालकर अच्छे से चलाएँ, जब तक सब अच्छे से मिल न जाए।बीच-बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि कढ़ाई के किनारे तेल ना छोड़ने लगें। फिर जरूरत अनुसार पानी डाले और धीमी आंच पर रखे
- 6
अब तले हुए पनीर, शिमला मिर्च और प्याज़ डालें। अच्छी तरह मिलाएँ। 2-3मिनट तक या फ्लेवर्स के मिलने तक ढककर पकने दें। फिर ऊपर से हरा धनिया और कसूरी मेथी डाले।
- 7
गरमागरम पनीर कैप्सिकम सब्ज़ी का मज़ा नान या फुल्के के साथ लें।
- 8
नोट-पनीर को भूनना या ना भूनना आपकी पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन भुने पनीर से सब्ज़ी का फ्लेवर बढ़ता है।
दही डालने से करी क्रीमी होती है। इसकी जगह आप क्रीम या काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हक्का वेजीज नूडल्स विथ मसाला ए मैजिक(hakka noodles with masala e magic recipe in hindi)
- पाव भाजी (pav bhaji recipe in Hindi)
- छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
- सूजी इड़ली सांबर के साथ (suji idli sambar ke sath recipe in Hindi)
- मैदा मुंगदाल मिक्स नमकीन चकली (maida moong dal mix namkeen chakli recipe in Hindi)






कमैंट्स (9)