गुजरती दाल ढोकली (gujarati dal dhokli recipe in Hindi)

#DD4...
Dal Dhokli दाल ढोकली एक पारंपरिक गुजरती रेसिपी हैं जिसे अरहर की दाल और गेहूं के आटे से बनाया जाता हैं ये मसालेदार रेसिपी बनाने के लिए ढोकली के टुकड़ो को थोड़ी सी गाढ़ी दाल में बनाया जाता हैं ये स्वादिष्ट (Delicious) होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा पौष्टिक भी हैं।
गुजरती दाल ढोकली (gujarati dal dhokli recipe in Hindi)
#DD4...
Dal Dhokli दाल ढोकली एक पारंपरिक गुजरती रेसिपी हैं जिसे अरहर की दाल और गेहूं के आटे से बनाया जाता हैं ये मसालेदार रेसिपी बनाने के लिए ढोकली के टुकड़ो को थोड़ी सी गाढ़ी दाल में बनाया जाता हैं ये स्वादिष्ट (Delicious) होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा पौष्टिक भी हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरहर की दाल को साफ करके धो लें और बनाने से आधे या एक घंटे पहले पानी में भिगो दें कुकर में दाल और दो कप पानी डाल दें एक छोटा चम्मच नमक डालकर एक सीटी आने तक पकने दें फिर धीमी गैस पर 2 से 3 मिनट के लिए और पका लें और फिर गैस को बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने तक दाल को कुकर में ही रहने दें।
- 2
अब एक बाउल में आटा, बेसन, 1/4 छोटा चममच नमक, एक छोटा चम्मच घी और अजवाइन डालकर अच्छी तरह से मिला लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंध कर तैयार कर लें।
- 3
इतना आटा लगाने में चौथाई कप पानी लगा है गूंधे हुए आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिएं रख दें ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए।
- 4
हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसाला-मसाला कर चिकना कर लें ढोकली बनाने के लिएं आटा बिलकुल तैयार है अब आटे से एक गोल लोई बनाकर तैयार कर लें लोई पर सूखा आटा लगा कर चकले पर रखे और बडी़ सी रोटी बेलकर तैयार कर लें अब इसे एक-एक इंच की पट्टियों में काट लें और इसे छोटा आकर देते हुए 2 से 4 भाग करते हुए बीच से काट लें।
- 5
ढोकली पकाने के लिए एक बर्तन में 2 से 3 कप पानी डाल कर उबाल लें पानी में उबाल आने पर ढोकली को पकने के लिए पानी में डाल दें और ढोकली को तेज़ गैस पर 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें और बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
- 6
दाल के लिए तड़का तैयार करें
एक फ्राई पैन में घी डाल कर गर्म करे जब घी गर्म हो जाए तो इसमें ज़ीरा और हींग डाल दें ज़ीरा तड़कने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ भून लें इसके बाद कटे हुए टमाटर डाल दें टमाटर
को थोड़ी देर पकने दें अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें और मसाले को घी अलग होने तक भून लें। - 7
अब मसाला भून कर तैयार है पकी हुई दाल में ढोकली मिक्स कर दें और मसाले को भी कूकर में डाल कर खूब अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए दाल को धीमी गैस पर पकने दें।
दाल ढोकली बनकर तैयार है इसमें थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर मिला लें और तैयार दाल ढोकली को एक बाउल में निकाल लें थोडा़ सा हरा धनियां और घी डाल कर सजाएं गरमागर्म दाल ढोकली को सर्व करे और खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स