कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.- एक बर्तन में आलू, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें.-
- 2
- 3
अब आटे की लोइयां तोड़ लें. - दो लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और दोनों को पूरी जितना बेल लें.- एक लोई पर हल्का सा घी लगाकर स्टफिंग का एक चम्मच रखकर चारों तरफ फैलाकर दूसरी पूरी से कवर कर दें.-
- 4
कवर की हुई पूरी को हाथों की मदद से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले फिर सूखा आटा लगाकर बेल लें. - मीडियम आंच पर तवे पर हल्का बटर लगाकर चिकना कर लें.- इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.- एक प्लेट पर पराठा रखकर इसे बीच से काट लें.- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.- तैयार है आलू प्याज़ का पराठा. इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स