भारतीय सुशी (bhartiya sushi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को पानी में डालकर उबाल ले किसी भी बडे बर्तन में। उसके बाद उनको चार अलग-अलग कप में भर लें। ध्यान रखें चावल अच्छे से पक जाने चाहिए।
- 2
एक बर्तन में सीरके को गर्म कर लीजिए।
- 3
उबलेहुए चावलों और सिरके को आपस में मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिलाते समय ये दोनों गर्म हों जिससे ये आपस में अच्छे से मिल जायें। इसे एक साथ मिलाकर अलग रख दें।
- 4
एक नोरी शीट बिछा कर उसपर चावल की एक परत डालें। इसे ऐसे फैलाएं जिससे किनारों पर जगह बची रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किनारों पर गैप नहीं होगा तो रोल करते समय चावल हर तरफ से बाहर गिरने लगेगा।
- 5
अब कटी हुई सब्जियां उबाल कर ठीक बीच में रखें।
- 6
अब सुशी को एक तरफ से रोल करते हुए अंत तक पूरा रोल करें।
- 7
इसे दबाते हुए अच्छे से रोल करें और अंत में थोडा सा पानी डालकर इसे चिपका दें जिससे रोल खुले नहीं।
- 8
अब इस रोल को डेढ़ इंच के टुकड़ों में काट लें। काटते समय चाक़ू भिगोकर रखें जिससे उसमें चावल चिपके नहीं।
- 9
लाल इमली वाली चटनी या टोमेटो सॉस एक कटोरी में डाल लें और सॉस से आप अपनी प्लेट सजा भी सकते हैं।
- 10
अब जिस तरह और भी किसी तरीके से आप अपनी डिश सजाना चाहतें हैं सजा सकते हैं जैसे की कुछ सब्जी स्प्रेड कर सकते हैं अपनी डिश पर और ये लीजिए आपकी डिश तैयार हो गई है।
अब आप इसको प्लेट में डाल कर सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)