आटे केे लड्डू (atte ka ladoo recipe in Hindi)

अाज मैं आप सभी केे साथ आटे केे लड्डू की रेसिपि शेयर कर रही हूँ जो की बहुत अच्छे लगते हैं खाने मैं और ये लडडू मेरे बेबी को और मेरी पूरी फैमिली को बहुत पसंद आते हैं बहुत आसानी से बन भी जाते हैं और जब पहली बार मेरे बेबी ने ये लडडू खाये तो उसे बहुत अच्छे लगे और वो बहुत खुश हुआ मैंने उसे मस्ती केे साथ खिलाए तो उसने बड़े आराम से खुश होकर खत्म भी कर दिया

कुकिंग निर्देश
- 1
आटे के लड्डू बनाने के लिए कढ़ाई में घी डाल कर उसे गर्म होने रखिए.
घी के गर्म होने पर उसमें गेहूं का आटा डालिए.
गैस की आंच धीमी रखिए और घी में आटे को लगातार कलछी की सहायता से भून लीजिए. - 2
जब आटे का रंग हल्का ब्राउन होने लगे फिर गैस बंद कर दीजिए.(आटे को भूनने में लगभग 30 से 35 मिनिट लग जाते है)
भुने हुए आटे किसी दूसरे बर्तन में ठंडा होने के लिए निकाल दीजिए. (आटे को गुनगुना गर्म रखना है. पूरा ठंडा नहीं करना है) - 3
जब तक आटा ठंडा होता है तब तक शक्कर को मिक्सर में बारीक पीस लीजिए. काजू और बादाम को भी बारीक काट लीजिए.
आटे के हल्का ठंडा होने पर उसमें पीसी हुई शक्कर, इलायची पाउडर,काजू, बादाम डाल दीजिये और
इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए - 4
लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
अब इसमें से थोड़ा थोड़ा मिश्रण ले कर गोल लड्डू बना लीजिए. लड्डू आप छोटे या बड़े किसी भी साइज के बना सकते है!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)