मलाई प्याज की सब्जी (malai pyaz ki sabzi reicpe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ को बड़े आकार में काट कर उसकी एक एक परत को अलग करदेगे। अब कढ़ाई में तेल गर्म कर प्याज़ के टुकड़ों को तेल में हल्का फ्राई कर निकाल लेंगे। फिर कड़ाई में जीरा, राई, तेजपत्ता, दालचीनी, इलाइची डालेंगे।
अब इसमें अदरक लहसुन व प्याज़ का पेस्ट बनाकर डालेंगे तथा हल्का भूरा होने तक सेंकेंगे । फिर पीसी हुई मिर्च व टमाटर को भी डालदेंगे । और हल्दी,नमक,मिर्च, धनिया, कसूरीमेथी, कश्मीरीलालमिर्च, गर्म मसाला, डालकर अच्छे से हिला लेंगे। व इसमें पानी डालकर ५ मिनट तक ढककर मसाला पकने देंगे। - 2
मसाला बाडिया पक जाने पर फ्राई किए हुए प्याज़ व फ्रेस मलाई डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे। ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे। गर्मा गर्म लाजवाब मलाई प्याज़ की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15460105





कमैंट्स