मसालेदार पंजाबी मिनी समोसा (masaledar punjabi mini Samosa recipe in Hindi)

#jpt आज बनाया है झटपट मिनी समोसा जिसे खाते जाओ बस
मसालेदार पंजाबी मिनी समोसा (masaledar punjabi mini Samosa recipe in Hindi)
#jpt आज बनाया है झटपट मिनी समोसा जिसे खाते जाओ बस
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में घी,नमक और अजवाइन और सोडा मिलाकर हाथो से अच्छे से मिक्स करे।फिर पानी डालकर थोड़ा टाईट आटा गूंथ लें।ढककर १० मिनट सेट होने के लिए रख दे।
- 2
तेल गरम करे।इसमें हींग और दरदरा पिसा मसाला डालकर और हरी मिर्च मिलाए।हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।आलू और मटर मिलाए।अब काली मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर और नमक मिलाए।हरी धनिया पत्ती मिलाए और अच्छे से भून ले और ठंडा होने दें
- 3
१० मिनट बाद एक मिनट के लिए आटा मसलके चार भागों में बाट ले।
- 4
अब आटे की छोटी छोटी लोई बना ले एक लोई को पतली रोटी के आकार में बेल दे। चाक़ू से आधे में काट ले ।आधा हिस्सा लेकर उसकी सीधी वाली किनार पर ब्रश से हल्के से पानी लगाइए और दोनो साइड जोड़कर कोन का शेप बनाइए। कोन में आलू का मसाला भरिए और समोसे मजबूती से सील करे।दूसरा आधा भाग ले और दूसरा समोसा भी तैयार कर ले।इसी तरह सारे समोसे बना लीजिए
- 5
अब कड़ाई में तेल गरम कीजिए। अब एक एक-एक करके चार समोसे धीमी आँच पर कड़ाई में डाल दे।बीच बीच में समोसे पलटते रहे। जब ये थोड़े थोड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तब निकाल लीजिए सभी समोसे इसी तरह तल ले।
- 6
तयार हैं हमारा मिनी समोसा इसे चटनी के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)