जिमीकन्द मटर की सब्जी (jimikand matar ki sabzi recipe in Hindi)

#Du2021 #bfr जिमीकंद को कई जगहों पर सूरन के नाम से भी जाना जाता है. यूं तो आप कभी भी इसकी सब्जी बना सकती हैं लेकिन दिवाली पर में ये कई जगह जरूर बनता है। और ठंड के मौसम में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है । क्योकि इसकी तासीर गर्म होती है तो इसे सर्दीयों मौसम में खाना सही होता होता है।
मैने यह मटर के साथ बनाया है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले जीमिकन्द को धोकर साफ कर लें.
- फिर हाथो में तेल या घी लगाकर इसे छिल लें. हाथों में तेल लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके रस से हाथों में खुजली होने लग जाती है. अब इसके छोटे चौकोर टुकड़े जाट लें।
जिमीकन्द के कटे हुए टुकड़ों प्रेशरपैन में डालें और इसमें 1 छोटी चम्मच अमचूर्ण पाउडर डालें और थोड़ा पानी डाल कर एक सीटी लगा दे।
- - 2
प्याज़, अदरक लहसुन का पेस्ट बना लीजिए, टमाटर हरी मिर्च का भी अलग से पेस्ट बना लीजिए.
एक कढ़ाई में तेल गरम करके इन टुकडो को सुनहरा होने तक तल लीजिए. फिर निकाल लें।
उसके बाद कढ़ाई में तेल गरम कीजिए और उसमे हींग और जीरा डालिए ।
फिर प्याज़ का पेस्ट डालें और भूरा होने तक भूनें. उसके बाद टमाटर का पेस्ट, धनिया पाउडर, नमक,हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूनिए. - 3
मसाला भुन जाने के बाद तला हुआ जिमीकन्द डालिए और हरी मटर डालें और लगातार चलाते रहिए.
सब्जी की तरी के लिए अपनी इच्छानुसार पानी और गरम मसाला डाल दीजिए.
कढ़ाई को ढक कर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाइए.
गरमागरम सब्जी रोटी, पराठे,पूरी के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहा (Maharashtrian style poha recipe in Hindi)
- अन्नकूट स्पेशल रामभाजा सब्जी (annakut special rambhaja sabzi recipe in Hindi)
- दिवाली स्पेशल थाली (Diwali special thali recipe in Hindi)
- वेज ऑमलेट (veg omelette recipe in Hindi)
- लहसुनी पालक सेव (garlicky spinach sev recipe in Hindi)

कमैंट्स (6)