कश्मीरी आलू दम (kashmiri aloo dum recipe in Hindi)

प्रज्ञान परमिता सिंह @chefpragyanpsingh
कश्मीरी आलू दम (kashmiri aloo dum recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को कुकर में दो सिटी पकाकर गैस बंद कर दें और कुछ ठंडा होने पर आलू को बाहर निकाल कर छीलकर रख दें ।
- 2
अब आप प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन, काली मिर्च, अदरक, लौंग, दालचीनी इलायची, सूखी लाल मिर्च और जीरा को मिक्सी में पीस ले ।
- 3
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेजपत्ता डाले और पिसा हुआ मसाला ऐड करे और अच्छी तरह फ्राई करें फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें ।
जब मसाला पक जाए और तेल किनारा छोड़ने लगे तब इसमें १ कप पानी डालकर उबलने दें फिर इसमें इमली का गूदा और चीनी डालकर उबले हुए आलू को डाल दें और उसे चलाते रहे । - 4
जब सारा पानी सूख जाए और मसाले आलू पर अच्छी तरह लिपट जाएं तब गैस बंद कर दें और उसे एक बाउल में निकाल लें और धनिया पत्ता से सजाकर सर्व करें ।
- 5
मुझे ग्रेवी पसंद है तो मैंने पानी २ कप दी थी ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15689872





कमैंट्स (4)