गुजिया (gujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मीडियम आंच में एक कड़ाही में मावा को सुनहरा होने तक भू लें.
- 2
मावा भूनते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यह बर्तन से चिपके नहीं.)
- 3
जब मावा हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें, चीनी, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 4
अब एक बाउल या बर्तन में मैदा डालें इसमें 5 छोटा चम्मच घी और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
- 5
तैयार आटे को 20 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें. (जो गुझिया आप खरीद रहे हैं, कहीं वह मिलावटी तो नहीं.
- 6
तय समय बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. (घर में नमक पारे बना रहे हैं तो ये है सही तरीका...)
- एक लोई लें और इसकी पूरी बेल लें. बेलने के लिए आप मैदे के पलथन का इस्तेमाल करें न कि तेल का. - 7
तैयार पूरी को गुझिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच भरावन का मिश्रण रखकर फोल्डर बंद कर दें.
- 8
इसी तरीके से सारी गुझिया तैयार कर लें. (गुझियों को प्लेट में रखें और कपड़े से ढकते जाएं.)
- 9
अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल या घी गर्म होने के लिए रखें. (होली पर चखें गुझिया के ये ढेरों जायके
- 10
जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें और इसमें 2-3 गुझिया डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- मावा गुझिया सर्व करने के लिए तैयार हैं. आप इन्हें हफ्ते 10 तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)