आइए बनाए एकदम हलवाई के जैसी आलू गोभी और मटर की चटाकेदार सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को अच्छे से धो कर एक फोक की हेल्प से होल होल बना ले और आलू में आधी चम्मच नमक और हल्दी मिलाकर ढक कर रखें दूसरी तरफ एक कढ़ाई ले और कढ़ाई जब अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें एक चम्मच सरसों के तेल और 2 छोटी चम्मच घी डाले जब तेल और घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें तेजपत्ता डाल दे
- 2
अब सबसे पहले गोभी को गोल्डन होने तक फ्राई करें जब गोभी अच्छे से हो जाए तब उस में आलू को डालकर फ्राई करें यहां पर मैंने आलू वाइल्ड लिया था इससे आलू पकने में टाइम नहीं लगती है आलू और गोभी जब अच्छे से फ्राई हो जाए
- 3
तब उसमें एक कटोरी हरी मटर और बारीक कटी हरी मिर्च, डालकर 5 से 7 मिनट सबको अच्छे से मिलाते हुए पकाएं,दोस्तों इसके पहले मैंने ढाबा स्टाइल में मसाला पनीर बनाया था वह मसाला मैंने एक्स्ट्रा बनाकर एक बाउल में अच्छे से पैक कर के फ्रिज में रख दिया था मैंने उसी मसाले का यूज़ आज की सब्जी में किया था आप चाहे तो मेरी ढाबा स्टाइल मसाले पनीर देखकर वह ग्रेवी बना सकते हैं मसाले डालने के बाद सारी सब्जियों को अच्छे से 5 मिनट तक और भूणे फिर आप स्वाद अनुसार नमक और हल्दी डालें अब आप अपने हिसाब से सब्जी में पानी डालें
- 4
जब सब्जी में अच्छे से उबाल आ जाए तब उसमें गरम मसाला डालें और हरी धनिया पत्ता डालकर मिलाकर गैस बंद कर दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स