गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa recipe in Hindi)

गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो कर उनको छीन ले। अब गाजर को छोटे-छोटे पीस कर ले।
- 2
अब गाजर के टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर के जार पर डालकर दर-दर जैसा पीस लें
- 3
अब भारी तले की कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें चार चम्मच देसी घी डालें। और उसमें सारी गाजर डाल दें अब इसको 15 मिनट तेज आंच पर बराबर चलाते हुए पकाएं।
- 4
जब गाजर का पानी जल जाए तो इसमें एक डेढ़ लीटर दूध डालें। अब इसे धीमी आंच पर दूध के साथ पकाएं।
- 5
जब दूध गाजर एक्सेप्ट कर ले तो इसमें 400 ग्राम चीनी डालें चीनी डालते ही इसमें पानी जैसा छोड़ देगा अब इसको पानी जलाने तक पकाना है।
- 6
जब पानी जल जाए तो इसमें 2 पैकेट मिल्क पाउडर की डाल दें। अब मिल पाउडर को अच्छे से गाजर के हलवे में मिला ले और थोड़ी देर इसको और पका ले।
- 7
गाजर के हलवे में कटी हुई मेवा ड़ाले गाजर के हलवा में चमक आने के लिए दो चम्मच देसी घी डालें और अच्छी तरह मिला लें। भी अपने स्वाद अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।
- 8
गाजर का हलवा बनकर तैयार है। मैं इसे एक बाउल में सर्व कर रही हूं और थोड़ी मेवा से इसको गार्निश करूंगी एक चम्मच देशी घी ऊपर से डालूंगी जिससे गाजर के हलवे का स्वाद और बढ़ जाएगा।
- 9
आपको मेरी रेसिपी समझ में ना आए तो आप इसकी वीडियो मेरे युटुब चैनल (मां अंबे रसोई) में देख सकते हैं। धन्यवाद
- 10
आपको मेरी रेसिपी पसंद आए तो मेरी रेसिपी को लाइक कीजिए और फॉलो कीजिए। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (3)