पत्तागोभी मटर की सब्ज़ी (patta gobi matar ki sabzi recipe in Hindi)

पत्तागोभी मटर की सब्ज़ी (patta gobi matar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पत्तागोभी को बारीक काट लिजिए और इसको अच्छे से २/३बार साफ पानी से धूल लीजिए।
- 2
मटर को भी धूल लीजिए,सारे मसाले निकल कर रख लीजिए ताकि बनाने में आसानी रहे।
- 3
अब कढ़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म होने दीजिए जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें हींग और जीरा डालकर चटकने तक भूनिए।
- 4
फिर इसमें हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए और धुली हुई सब्जी को डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए।
- 5
अब इसमें नमक,और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- 6
ढंक कर पकने दीजिए, गैस स्लो कर दीजिए, बीच बीच मे चलाते रहें ताकि सब्जी तले में लगे नहीं,जब सब्जी अच्छे से पाक जाए तो इसमें हरा धनिया पत्ती, हरी मिर्च बारीक कटी,सूखा धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर,गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए गेस बंद कर दीजिए ।
- 7
सर्विंग बाउल में निकाल कर ऊपर से थोड़ी धनिया पत्ती डालकर गर्मागर्म सब्जी सर्व कीजिए पूरी,पराठा,चपाती या चावल के साथ ।।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स