आलू मटर पैटिज (aloo matar pattice recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा मैं स्वादानुसार नमक डाल कर मध्यम नरम आटा गूथ लेंगे और १५ मिनिट के लिए ढक कर छोड़ देंगे।
- 2
अब इस आटे से ६ लोई तोड़ कर अलग अलग रोटी बेल लेंगे।
अब एक रोटी पर मक्खन को हाथ से फ़ेला देंगे और इसके ऊपर दूसरी रोटी रख देंगे।
इसके ऊपर भी मक्खन लगा देंगे इस तरह सभी रोटियों को भी रख देंगे।
अंत की रोटी के ऊपर मक्खन नहीं लगाएँगे।
अब सभी रोटियों को क्लिंग रैप में लपेट कर १/२ घंटे फ्रिज में रख देंगे। - 3
आलू को उबाल कर फोड़ लेंगे, मटर को छील लेंगे।
- 4
कड़ाही में तेल गरम कर लेंगे इसमें ज़ीरा. कटा अदरक, हरी मिर्च, कटा लहसुन डाल कर भून लेंगे।
सभी मसाले और नमक़ डाल देंगे। - 5
अब इसमें फोड़ कर रखे आलू और मटर डाल कर ३-४ मिनिट ढक कर पका लेंगे।
अब इसमें कटा हरा धनिया डाल देंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे। - 6
फ्रिज से बेल कर रखी रोटियों को निकाल कर हल्के हाथ से थोड़ा और बेल लेंगे।
- 7
अब इनको चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे और बनाए आलू के मिश्रण को बीच में भर कर तिकोने आकार में बंद कर देंगे।
- 8
इस प्रकार सभी को तिकोना आकार में आलू भर कर मोड़ देंगे।
२०० डिग्री पर गरम ओवेन मे २९-२५ मिनिट बेक़ कर लेंगे।
सुनहरा होने तक बेक़ करेंगे। - 9
आलू मटर पैटिज तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (11)