मोहनथाल बर्फी (mohanthal barfi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मोहन थाल बनाने के लिये मोटा बेसन अच्छा रहता है.
किसी बर्तन में बेसन को छान लीजिये और 2 छोटी चम्मच घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला दीजिये, अब दूध डाल कर आटे जैसा गूथ लीजिये. ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे बेसन के कण फूल जाते हैं. - 2
चीनी की मात्रा का आधा पानी (100 ग्राम) मिलाइये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, (थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये जो हम मिठाई के ऊपर डाल कर सजायेंगे). सभी मेवे औरइलायची इस चाशनी में डाल दीजिये.
- 3
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गूथे हुये बेसन को घी में डाल कर भूनिये, घी से अच्छी महक आने लगे, जब बेसन हल्का भुन जाए, तभी उसमें मावा मिला दीजिये और भूनिये. बेसन और मावा ब्राउन होने के बाद चाशनी मिलाइये, करीब 6-7 मिनिट तक पकाइये, किसी प्लेट या थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये बादाम और पिस्ते डाल दीजिये. (3-4 घंटे में यह मिश्रण जैम जायेगा).
- 4
जमे हुए मिश्रण से अपने मन पसन्द आकार में काटिये, मोहन थाल तैयार है. मोहन थाल को एअर टाइट कन्टेनर में भर के रख दे इसे 15 -20 दिनों तक आप इसे खा सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स