तिरंगा ढोकला (tiranga dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में रवा दही नमक शक्कर और अदरक के पेस्ट को मिलाकर रख ले यदि दही गाढ़ा हो तो थोड़ा सा पानी डालें जिससे रवा अच्छे से फूल जाए। बैटर को 20 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
- 2
धनिया पालक को धोकर पेस्ट बना ले। गाजर का भी पेस्ट बना लें पेस्ट में जरूरत के हिसाब से पानी डालें पतला ना करें।
- 3
अब गैस पर एक बड़े बर्तन में दो गिलास पानी डालकर चढ़ा दे।
- 4
जिस बर्तन पर ढोकला बनाना है उसको तेल से ग्रीस कर ले।
- 5
20 मिनट बाद रवा बैटर को तीन कटोरी पर बराबर से डालें। एक कटोरी के बैटर में पालक का पेस्ट डालें आधी छोटी चम्मच ईनोडालें एक चम्मच पानी डालकर एक्टिवेट करें। अच्छे से मिला ले। यदि बैटर आप को
ज्यादा गाढा लग रहा हो तो थोड़ा सा पानी मिला ले। रवा बैटर को जैसे हम इटली बनाते हैं बस बस वैसा ही रखना है। - 6
तैयार किए हुए बैटर को ढोकला बनाने वाले बर्तन में डाल दे और बराबर से फैला दें। गैस पर जो बर्तन में पानी डाल कर रखा है उसमें एक स्टैंड डालें और बैटर वाले बर्तन को उस में रख दें और एक प्लेट से ढक दें। करीब 5 मिनट तक पकने दें।
- 7
दूसरा रवा बैटर को लीजिए इस बैटर को हमें व्हाइट सफेद ही रखना है। इसलिए इसमें खाली ईनोडाला जाएगा। और थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को तैयार कर ले। 5 मिनट बाद ढोकले वाले टीन को निकालकर उसमें सफेद ढोकला बैटर डाल दे बराबर से फैला कर टैप कर दे।
फिर उसे गैस पर चढ़ा दें 5 मिनट पकड़ने दे। - 8
अब तीसरा ढोकला बैटर ले।
उसमें गाजर का पेस्ट डालें और ईनोडाले थोड़ा सा पानी डालकर एक्टिवेट करें अब इस पेस्ट को भी उसी तरह ढोकले वाले टीन में डाल लें।
अब फिर से इसे गैस पर चढ़ा कर 10 मिनट तक पकाले। - 9
10 मिनट एक टूथपिक या चाकू की सहायता से ढोकले को चेक कर ले कि यह तैयार हुआ कि नहीं यदि चाकू मैं ढोकला चिपकता है तो 5 मिनट और पका ले। 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।
- 10
अब ढोकले को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ढोकले को ठंडे होने के बाद एक प्लेट लगाएं और उसे पलट ले। ढोकला बनकर तैयार है।
- 11
अब इसका छौका बना ले। एक फ्राई पैन ले उसमें दो-तीन चम्मच तेल डालें तेल गरम होने के बाद राई के दाने करी पत्ता धनिया और हरी मिर्च डालें थोड़ा सा पानी डालकर पका लें यह छौंका ढोकले के ऊपर डाल ले। अब आप ढोकला कट कर सकते हैं। ढोकला बनकर तैयार है आप इसे सर्व कर दें।
- 12
तिरंगा ढोकला बनकर तैयार है बहुत ही सुंदर लग रहा है।
- 13
आपको मेरी रेसिपी अच्छी लगे तो मुझे फॉलो करिए
धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (4)