आलू छोले (aloo chole recipe in Hindi)

#Ws1
सर्दी के मौसम में हरे छोले की सब्जी बेहत ही अच्छी बनती है और हेल्थ के लिए बेहत ही अच्छी होती है।
आलू छोले (aloo chole recipe in Hindi)
#Ws1
सर्दी के मौसम में हरे छोले की सब्जी बेहत ही अच्छी बनती है और हेल्थ के लिए बेहत ही अच्छी होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम ग्रेवी तैयार करेंगे। ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म करे। उसके बाद उसमें जीरा डाले। जीरा डालने के बाद इसमें मिक्सी किए हुए प्याज़ डाले।
- 2
प्याज भुने जाने के बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक भून ने के बाद इसमें मिक्सी किए हुए टमाटर डाले।
- 3
जब ग्रेवी में मसाले (लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डाले) अब इसमें सूखी मेथी डाले। सूखी मेथी पहले डालने से सब्जी में मेथी का स्वाद और खुशबू काफी अच्छी आती है। जब आपकी ग्रेवी तैयार हो जाय तो इस ग्रेवी को कुकर में डाले।
- 4
कुकर में ग्रेवी डालने के बाद इसमें हरे छोले और कटे हुए आलू डाले अब इसमें 2 गिलास पानी डाल कर 5 से 6 सिटी लगवाए। इसके बाद इसमें कटा हरा धनिया डाले और गरमा गर्म सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स