मखाना मटर पनीर (makhana matar paneer recipe in Hindi)

मखाना मटर पनीर (makhana matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एक साथ ले लें.
- 2
पैन में 1 कप पानी गर्म करें, इसमें प्याज़, लहसुन, अदरक और 1/4 कप मखाने डालें और 4-5 मिनट के लिए उबाले. अब पानी से निकाल कर ठंडा कर लें।
- 3
अब मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. शेष मखानों को 1 टेबल स्पून घी में रोस्ट कर लें।
- 4
अब उसी पैन में टमाटर और हरी मिर्च डालें और नर्म होने तक उबाल लें और निकाल लें..
- 5
छिलका हटाकर मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना लें।
- 6
सभी मसाले एकत्रित कर लें. मटर को 4-5 मिनट के लिए पानी में उबाल लें और पानी से निकाल लें।
- 7
पैन में तेल गर्म करें, हींग, जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, बड़ीइलायची, लौंग और दाल चीनी डालें और चटक जाने दें.
- 8
अब प्याज़ मखाने का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भूनें. सभी मसाले डालें और कुछ देर सौते करें.
- 9
अब टमाटर की प्यूरी डालें और उबाल आने तक पकाएं।
- 10
उबली मटर डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालें और ग्रेवी को पकने दें।
- 11
ग्रेवी के इच्छानुसार गाढ़ी होने पर मखाने डालें.
- 12
पनीर डालें और थोड़ी देर पकाएं.
- 13
अब क्रीम और हरा धनिया मिलाएं. गैस ऑफ कर दें।
- 14
स्वादिष्ट, क्रीमी मखाना मटर पनीर तैयार है, चपाती या तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें.
- 15
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














































कमैंट्स (10)