कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें| जब तेल गर्म हो जाए तब आँच धीमी कर जीरा, लौंग, हरी इलायची इत्यादि साबुत मसाले डालकर चलाएं| फिर इसमें प्याज़ का पेस्ट डालकर भूरा होने तक चलाते रहें| अब इसमें अदरक-लहसुन
- 2
और टमाटर का पेस्ट डालने के साथ हल्दी पाउडर तथा 1-1 ½ कप पानी डालकर 8-10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें जब तक मसाले का पानी न सूख जाए। अब सभी अण्डों को एक-एक कर 3-4 जगह से चीरें या कट लगाएँ ताकि करी अंडे में अच्छी तरह चली जाए।
- 3
अब मसाले में लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक तथा 1 कप पानी मिलाएं और अण्डों को इस करी में डालकर 5-7 मिनट पकाएं। अब आपकी अंडा करी तैयार है इसे हरे धनिये से सजाकर गरमा-गर्म परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15997708




कमैंट्स