पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जियों को बारीक बारीक काट लें गाजर आलू मटर शिमला मिर्च पत्ता गोभी को कुकर में आधा गिलास पानी डालकर दो सीटी आने तक पकाएं थोड़ी सी सभी सब्जियां आलू मटर को छोड़कर बचा कर रखें
- 2
एक पैन में तेल गर्म करें उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ और अदरक लहसुन हरी मिर्च डालकर लाल होने तक पकाएं फिर उसमें कटा हुआ टमाटर डालें सभी सूखी मसाले डालकर टमाटर सॉफ्ट होने तक और तेल ऊपर आने तक पकाएं
- 3
अब इसमें उबली हुई सभी सब्जियां डालें सब्जी का पानी भी डाल दें जरूरत लगे तो थोड़ा सा गर्म पानी डालें पाव भाजी मसाला भी डालें अच्छे से मैश करते हुए 10 मिनट तक पकाएं
- 4
हरा धनिया और नींबू का रस डालें अच्छे से मिला ले गरमा गरम भाजी तैयार कर ले
- 5
पाव ब्रेड को बीच से चीरा लगाकर अंदर बाहर दोनों तरफ से मक्खन लगाकर तवे पर सेंक लें
- 6
भाजी के ऊपर मक्खन डालेंगरमा गरम पाव भाजी को कटी हुई सलाद और नींबू के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स