आलू पोहा कटलेट (aloo poha cutlet recipe in Hindi)

Alpana Jaiswal @Alpanajaiswal1983
आलू पोहा कटलेट (aloo poha cutlet recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 1 कप पतली पोहा धो लें। पतले पोहा को छन्नी में बस पानी में साफ करें।और 5 मिनिट रख दें।
- 2
एक बड़े कटोरे में पोहा डाल लें फिर उबले और मैश किए हुए आलू डालें।
- 3
इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून गरम मसाला पाउडर, ¼ टीस्पून अमचूर, ½ टीस्पून चाट मसाला, और ¼ टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च डालें।
- 4
इसके अलावा 3/4 कटोरी चावल का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती डालें।
- 5
अच्छी तरह से मिलाएं ।तेल के साथ हाथ को चिकना करके एक लम्बे आकार का कटलेट तैयार करें।
- 6
अब मध्यम आंच पर तलें, जब तक यह सुनहरा भूरा न हो जाए तब तक गर्म तेल में शैलो फ्राई या डीप फ्राई करें।
- 7
आलू पोहा कटलेट को टमाटर की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16059225



कमैंट्स