कुकिंग निर्देश
- 1
आटा को किसी बड़े बर्तन में डालकर नमक और तेल डालकर मिक्स करें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक सख्त डो तैयार कर ले और थोड़ी देर रखने के बाद डो की छोटी छोटी लोई बनाकर रख ले।
- 2
गैस पर कढाई रखे उसमे तेल डालकर गरम होने रख दे। फिर लोई से पुरिया बेल बेल कर रख ले और तेल गर्म होने पर कढाई में बेली पुरियों को डालकर दोनों तरफ से क्रिस्पी ओर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें इस तरह सभी पूरियाँ बनाकर रख ले।
- 3
आलू को हल्का हल्का मैश कर ले। गैस पर कढाई रखे उसमे तेल डालकर गरम होने पर जीरा चटकाये। फिर हींग डालकर तुरंत टमाटर डालकर सभी मसाले डाल दे और तेल छोड़ने तक मसाले को भून लें। अब आलू डालकर मिक्स करें और 5 मिनट आलू को भून लें। फिर पानी डालकर नमक डाल दे।और 5 मिनट मीडियम गैस पर पकने दे। तैयार है हमारी आलू पूरी
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- खस्तेदार आलू मटर कचौड़ी(khastedar aloo matar kachori recipe in hindi)
- कुकर वाली स्पाइसी चिकन बिरयानी
- ऑयल फ्री चटपटी आलू टिक्की चाट (oil free chatpati aloo tikki chaat recipe in Hindi)
- आलू तुराई की दही वाली सब्जी (aloo turai ki dahi wali sabzi recipe in Hindi)
- पोटैटो रोल समोसा (potato roll samosa recipe in Hindi)
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16111133




कमैंट्स (2)