लौकी के कोफ्ते की सब्जी (lauki ke kofte ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी के छिलके निकाल कर छोटे छोटे टुकड़े कर ले और मिक्सी में बारीक पीस लें और पानी निकाल कर आवश्यकता अनुसार बेसन लाल मिर्च हल्दी धनिया नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिलाये और हाथों से छोटे कोफ्ते बनाकर रखें
- 2
प्याज लहसुन हरी मिर्च लहसुन टमाटर हरी मिर्च अदरक को बारीक काट लें और तेल डालकर सेंके और मिक्सी में बारीक पीस लें खरबूजा के बीज पानी मे गलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें
- 3
कड़ाही में तेल गर्म करे और कोफ्ते तल लें
दूसरे बर्तन में तेल गर्म राई जीरा सौफ का तड़का लगाये दाल चीनी तेजपान का तड़का लगाये और पिसा प्याज़ का मसाला डालकर सेके फिर दही डालकर तेल छूटने तक सेंके फिर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छी तरह से उबालकर उसमे तले हुए कोफ्ते डालकर उबालें और कटा हुआ हरा धनिया नमक स्वादानुसार डालकर उबालें और नीचे उतार कर रखे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16142173



कमैंट्स