मक्के का वेजिटेबल चीला (makke ka vegetable cheela recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सब्जियों को धो कर चॉपर से बिलकुल बारीक चोप कर लें.अब एक बड़े बाउल में मक्के का आटा लें उसमे नमक डाल कर मिला लें
- 2
अब सूजी डालें मिलाएं और कटी हुयी सारी सब्जियों को आटे में डालें और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिला लें और पतला बैटर बना लेंअब बैटर में लाल मिर्च पाउडर, नींबूका रस मिला कर 10 मिनट के लिए रखें
- 3
10 मिनट क बाद नॉन स्टिक तवे या पैन को गरम करें उसमे 1बड़ा चम्मच बैटर डालें और उसको फैला लें
- 4
अब थोड़ा थोड़ा चीले पर तेल डालें और मध्यम आंच पर एक तरफ से शेक लेंजब चीला एक तरफ से सिक जाये तोह सावधानी से उसको पलटे से पलट लें
- 5
दूसरी तरफ से भी थोड़ा तेल लगा कर अच्छे से शेक लें.ऐसे ही सारे चीले बना लें और गरम गरम चटनी सॉस के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16151702




कमैंट्स