चिकन कोरमा (chicken korma recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो कर सारा पानी निकाल दें । अब मरिनेशन की सारी सामग्री अच्छे से मिला कर ढक कर कम से कम 1/2 घंटा अलग रखें।
- 2
अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। जीरा डालकर चटकाए। हरी मिर्च और प्याज़ डालें। प्याज को लाल होने तक भूने। अब इसमें काजू, बादाम, इलायची मिला दें। गैस बंद कर दें।
- 3
ठंडा होने पर इन सब को मिक्सी में दही के साथ बारीक पीस लें। उसी कढ़ाई में और घी या तेल डालकर गर्म करें। तेजपत्ता, लौंग, इलायची डाल दें।
- 4
अब उसमें चिकन डाल दें। थोड़ी देर फ्राई कर लें। तैयार किया हुआ पेस्ट डालें। थोड़ी देर में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डाल कर मिलाएं। ढक्कन के गलने तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। थोड़ी देर बाद जब मसाला भूल जाए तब ग्रेवी के लिए हल्का सा पानी डालें।
- 5
थोड़ी देर तक ढक कर पकने दें बस हमारा चिकन कोरमा तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मोमो (momo recipe in Hindi)
- महाराष्ट्र स्पेशल भिंडी भाजी (Maharashtra style bhindi bhaji recipe in Hindi)
- पपीता,चना दाल की सब्जी (papita chana dal ki sabzi recipe in hindi)
- टमाटर,प्याज की चटनी (tamatar pyaz ki chutney recipe in Hindi)
- सरसों वाली आलू सहजन की सब्जी (sarso wali aloo sahjan ki sabzi recipe in Hindi)












कमैंट्स