टमाटर मटर पोहा (tamatar matar poha recipe in Hindi)

Shilpi gupta @shilpi1981
टमाटर मटर पोहा (tamatar matar poha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर कड़ाई गर्म होने रखें और दो चम्मच तेल डालकर मूंगफली के दाने को तलकर अलग प्लेट में निकाल ले
- 2
टमाटर हरी मिर्च अदरक को बारीक टुकड़ों में काटकर रख ले पोहे को दो से तीन बार पानी में धोकर छन्नी में रख ले और नमक मिलाकर
- 3
कढ़ाई के बचे हुए तेल में एक चम्मच तेल और मिला दे उस में राई कड़ी पत्ता हरी मिर्च हल्दी अदरक डालकर 2 सेकंड के लिए भुने टमाटर मटर डालकर पकाए 5 मिनट के लिए थोड़ा सा नमक मिला लें क्योंकि हमने पोहे मैं पहले ही नमक मिला रखा है
- 4
जब टमाटर और मटर पक जाए तब उसमें काली गरम मसाला चीनी डालकर पोहा डाल दें और 2 मिनट के लिए चलाते हुए मिलाएं और ऊपर से मूंगफली के दाने डालकर मिलाएं जब वह बनकर तैयार हो जाए उसके बाद में नींबू का रस डालकर मिलाएं और 1 मिनट के लिए ढककर रख दें गैस बंद कर देना
- 5
हमारा स्वादिष्ट मटर टमाटर पोहा बनकर तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16185885






कमैंट्स (9)