फ्रूट कस्टर्ड (fruit custard recipe in Hindi)

फ्रूट कस्टर्ड (fruit custard recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को एक बर्तन में डालकर अच्छे से पका लें इसके बाद कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध में अलग बर्तन में डालकर के मिक्स कर ले फिर धीरे-धीरे दूध में मिलाते जाएं साथ ही साथ चीनी भी डाल दें और लगातार चलाते रहें ताकि नीचे लगे नहीं।
- 2
इस तरह से दूध में मिलाते जाएं।
- 3
अब दूध गाढ़ा हो गया है गैस बंद कर दे और ठंडा होने के लिए रख दें। सारे फलों को धो करके छील करके कट कर लें बारीक बारीक इस तरीके से।
- 4
सभी फल अच्छे से कट गए हैं अब हम इसे कस्टर्ड पाउडर वाले दूध में मिलाते हैं दूध भी ठंडा हो गया है ।
- 5
जब दूध अच्छे से ठंडा हो जाए तभी मिलाएं।
- 6
फ्रूटकस्टर्ड में सभी फल अच्छे से मिक्स हो गए हैं हमारा कस्टर्ड बनकर तैयार हो गया है आइए इसे सर्व करते हैं।
- 7
अब आप बताइए मैंने फ्रूट कस्टर्ड कैसा बनाया हुआ है आप अपने कमेंट जरूर भेजें।
- 8
मदर्स डे में ठंडा ठंडा फ्रूटकस्टर्ड सभी को शेयर कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (8)