पनीर की सब्जी(paneer ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले हम पनीर का स्टफ्ड तैयार करेगे एक बाउल में पनीर कट करके रख लेगे।
- 2
अब उसमें दही, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, थोड़ा सा, हल्दी डाल कर मिक्स कर लें।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें प्याज़ और शिमला मिर्च को थोडा फ्राई कर ले। अब कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डाल दे, अब उसमें प्याज़ बारीक काट कर डालें अब प्याज़ सुनहरा होने तक भूनें
- 4
जब प्याज़ हो जाय तो अदरक लहसुन पेस्ट डॉल दे थोडा फ्राई करें
- 5
अब टमाटर प्युरी डाल दे अब सारे मसाले डालें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर अब मसालों को अच्छे से भून लें अब थोडा पानी डाल कर ग्रेवी बना ले।
- 6
जब ग्रेवी हो जाए तो प्याज़ और शिमला मिर्च डालें और पनीर को भी डाल दें। अब नमक डालें जब सब्जी अच्छे से हो जाए तो उसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल दे। अब सब्जी को गरम सर्वे करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16219167







कमैंट्स