अरहर की दाल फ्राई और चावल (arhar ki dal aur chawal recipe in Hindi)
#RJRराजस्थानी रेसिपी स्पेशल"
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम अरहर की दाल को 20 मिनट पानी में भिगोएंगे, उसके बाद उसे अच्छे से धोएंगे| फिर एक कुकर लेंगे, उसमें अरहर की दाल,पानी, नमक और हल्दी डालेंगे|अब कुकर में दो सिटी लगाकर उसे गैस से नीचे उतार लेंगे|
- 2
अब एक कढ़ाई लेंगे, उसमें घी लेंगे, घी के अच्छे से गर्म हो जाने पर उसमें राई डालेंगे, राई के चटकने पर उसमें जीरा डालेंगे| अब प्याज़ को डालकर उसे भूनेगे, जब प्याज़ अच्छे से भून जाए तो उसमें हरी मिर्च डालेंगे, हरी मिर्च के थोड़ा- सा भुनने के बाद उसमें टमाटर डालेंगे,टमाटर जब पानी छोड़ दे या गल जाए, तो उसमें लाल मिर्च डाल देंगे,अब अरहर की दाल को कढ़ाई में डाल देंगे और ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे| अब कढ़ाई को गैस से नीचे उतार लेंगे और अरहर की दाल को कटोरी में डालेंगे|
- 3
अब हम एक कुकर लेंगे,उसमें तेल डालेंगे,तेल के गर्म हो जाने पर उसमें जीरा डालेंगे, जीरे के चटक जाने पर उसमें पानी और नमक डालेंगे, फिर हम चावल को एक भगोनी में लेंगे और उसे अच्छे से धोकर कुकर में डाल देंगे और कुकर को बंद कर देंगे,कुकर में दो सिटी लगाकर गैस को बंद करके कुकर को गैस से नीचे उतार लेंगे|
- 4
कुकर के खुल जाने के बाद चावल को एक कटोरी में निकाल लेंगे और उसे काजू से सजाएंगे|सबको गरम गर्म दाल और चावल सर्व करेंगे|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स