वेजिटेबल पुलाव (vegetable pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सब्जियों को साफ कर के धो कर एक बाजू रखे । आलू को छील कर टुकड़े करके पानी में रखे । चावल को धो कर 10 मिनट भिगो दें ।
- 2
एक बडे पतीले को गैस पर रखे उस में तेल और देसी घी डालकर गरम करें अब जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी का टुकडा भी डालें और भूनें । बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें सुनहरा होने तक भूनें फिर उस में लंबी काटी हुई हरी मिर्च, अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालें, सूखे मसाले जैसे कि लाल मिर्च पाउडर हल्दी और धनिया जीरा पाउडर डालें मिक्स करें, बारीक कटा हुआ टमाटर और बाकी सब्जी भी डालें आलू भी डालें सब अच्छे से मिला लें और थोड़ा पानी डालकर ढक कर 5 मिनट पकने दें ।
- 3
अब उस में भिगो कर रखें हुए चावल को डालें मिला लें नमक और शक्कर डालें जरुरत के हिसाब से पानी मिला कर 15 से 20 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें । चावल और सब्जी पक जाएँ तो स्टोव बंद कर दें । वेजिटेबल पुलाव को कढी के साथ परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- मिनी चीज़ी आलू पिज़्ज़ा (Mini cheesy Aloo pizza recipe in Hindi)
- झटपट पनीर मसाला (jhatpat paneer masala recipe in Hindi)
- बचे हुए चावल और सूजी के बाॅल्स (bache huye chawal aur sooji ke balls recipe in Hindi)
- सिंधी प्याज़ पकौड़े (sindhi pyaz pakode recipe in Hindi)
- मिक्स वेज मूंग दाल पकौड़ा (mix veg moong dal pakoda recipe in Hindi)





कमैंट्स (6)