गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread recipe in hindi)

Gurusharan Kaur Bhatia @sharan66
गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लहसुन को सिल्वर फॉयल में रखकर थोड़ा सा ओलिव ऑयल लगा कर लपेट देंगे।अब इसे 2मिनिट माइक्रो कर लेंगे।अब लहसुन को छीलकर कद्दूकस कर लेंगे।
- 2
अब एक बाउल में बटर लेकर उसमें लहसुन,चिली फ्लेक्स,काली मिर्च और ओरिगैनो लेकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।अब इसमें कटे हुआ धनिया डाल कर मिक्स कर लेंगे।हमारा गार्लिक बटर तैयार है।
- 3
अब ब्रेड के दो पीस लेकर उस पर गार्लिक बटर लगा देंगे।अब इन पर थोड़ा चीज़ फैला देंगे।अब एक ब्रेड को दूसरी ब्रेड से ढककर ऊपर भी गार्लिक बटर लगा देंगे।
- 4
अब हल्के गरम तवे पर बटर वाला तरफ नीचे रख कर ब्रेड को ढककर सेक़ लेंगे।ऊपर की तरफ भी बटर लगा कर पलटकर दूसरी तरफ भी शेक लेंगे।गार्लिक ब्रेड तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16346733














कमैंट्स (6)