पंचमेल पूरी और आलू की सब्जी

Gurusharan Kaur Bhatia @sharan66
पंचमेल पूरी और आलू की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पूरी के आटा लगा लेंगे।एक बाउल पांचों आटे नमक,अजवाइन,घी डालकर आटा गूंथ लेंगे।आटा ज्यादा सख्त नहीं गूंथना है।क्योंकि सूजी बाद में फूल जाती है।अब इनकी गरम तेल में पूरियां बना लेंगे।
- 2
आलू की सब्जी के लिए आलू को उबाल कर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। अब एक पैन में तेल लेकर उसमें राई,जीरा,सौंफ,कड़ी पत्ता चटका लेंगे।अब इसमें नमक,लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर भून लेंगे।अब इसमें कटे हुए आलू डाल कर मिक्स कर लेंगे।आलू की सूखी सब्जी तैयार है।
- 3
अगर थोड़ी ग्रेवी वाली सब्जी बनाने हो तो अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल देंगे।और थोड़ा पानी डाल कर उबाल लेंगे।हरी धनिया से गार्निश करेंगे।आलू की सिम्पल सब्जी तैयार है।
- 4
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16362023













कमैंट्स (10)