व्रत वाला पालक पनीर (Vrat wala palak paneer recipe in hindi)

यह पालक पनीर मैने जन्माष्टमी पर बनाया था। बहुत टेस्टी और क्रीमी बना। 💚
व्रत वाला पालक पनीर (Vrat wala palak paneer recipe in hindi)
यह पालक पनीर मैने जन्माष्टमी पर बनाया था। बहुत टेस्टी और क्रीमी बना। 💚
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को अच्छी तरह से धोकर कुकर में डालें, थोड़ा पानी और नमक डालकर 2/3 सीटी आने तक पकाएं। पालक को छान लें, पानी अलग रख लें। पालक को ठंडा कर कर मिक्सर जार में डालें, 2 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक डालकर महीन पेस्ट बनाएं।
- 2
कढ़ाई में घी गरम करें, जीरा, इलाइची और लौंग डालकर तड़का लगाएं।
- 3
तैयार पालक का पेस्ट डालकर मिलाएं और 2/3 मिनट तेज़ आंच पर भून लें। सेंधा नमक भुना जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- 4
पानी सूख जाने तक पालक को भूने। थोड़ी चीनी डालें।
- 5
पनीर को 10 से 15 मिनट हल्के गरम पानी में डालकर रख लें। इससे पनीर सॉफ्ट हो जायेगा और फ्लेवर भी अच्छा आएगा। फिर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- 6
पालक के मसाले में पनीर, अलग रखा उबले पालक का पानी डालकर उबाला आने दें।
- 7
थोड़ा दूध डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच से उतार लें।
- 8
कुट्टू की पूरी या रोटी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (13)