कैरेमल रसगुल्ले(caramel rasgulle recipe in hindi)

अक्टूबर का महीना हमेशा से ही भारतीय घरों में काफी अहम महीना रहा है। इस माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख त्योहार मनाएं जाते हैं । इस त्यौहार के महीने में मैं आज आपके साथ मेरी एक बहुत ही मनपसंद मीठे की रेसिपी शेयर कर रही हूँ जो एक प्रसिद्ध बंगाली मिठाई है और अक्सर लोगों को बहुत पसंद आती है तथा आसानी से बन भी जाती है । जी हाँ वह हैं फटाफट बनने वाले रसगुल्ले। मुझे इसे बनाना, खाना और खिलाना बहुत अच्छा लगता है। मेरे पतिदेव को मेरे हाथ से बने हुए रसगुल्ले बहुत पसन्द हैं, उनका कहना है कि यह बाजार में मिलने वाले रसगुल्ले से भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप मेरी कई तरह के होममेड रसगुल्ले और रसमलाई की रेसिपीज़ को मेरी कुकपेड प्रोफाइल में देख सकते हैं।
रसगुल्ला मूल रूप से नरम पनीर, इलायची के स्वाद वाली चीनी की चाशनी से बना एक मीठा व्यंजन है। चीनी की चाशनी में भिगोए गए पनीर के नरम, स्पंजी गोले गर्म या ठंडे स्वाद में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
आज मैंने रसगुल्ले की रेसिपी को थोड़ा-सा बदलाव के साथ बनाया है और सिम्पल रसगुल्ले के स्थान पर ट्विस्ट देते हुए कैरेमल रसगुल्ले बनाए हैं जो देखने और खाने दोनों में ही बहुत अच्छे लगे। तो चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ताज़े छैना या पनीर को हथेली से अच्छी तरह 8-10 मिनट तक मींड़कर एक नरम और हल्का डो तैयार कर लेंगे ।
- 2
अब इस डो से एक समान आकार की अपने मनचाहे साइज़ में बाॅल्स बना लें और ढाँककर एक तरफ रख दें।
- 3
फिर एक पैन में 1/2 कप चीनी और 2 टेबल स्पून पानी लेकर गैस पर चीनी के कैरेमलाइज होने तक पका लें। नोट :- हमें चीनी को कैरेमलाइज होने पर ज्यादा कुक नहीं करना है,नहीं तो यह कड़वी लगने लगेगी।
- 4
अब इसमें 2 कप पानी डालकर एक उबाल ले लें और फिर बाकी बचे हुए 2 कप पानी, 1/2 कप चीनी और इलायची पाउडर को भी इसी में मिला लें। पुनः एक बार उबाल आने दें और इसमें एक एक करके पहले से बनाकर रखी हुई छैना बाॅल्स डाल दें।
- 5
अब 10 मिनट के लिए हाई हीट पर ढँककर उबाल लें, फिर एकबार रसगुल्लों को पलटकर या पैन को हिला कर पुनः 7-8 मिनट के लिए मीडियम हीट पर कुक करें। फिर गैस बंद कर दें।
- 6
रसगुल्ले बनकर तैयार हैं। इन्हें ठंडा होने दें।
- 7
ठंडे होने पर इन्हें सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)