दाल ढोकली (Dal Dhokli recipe in hindi)

#oc
#week1
#choosetocook
दाल ढोकली गुजरात और राजस्थान का लोकप्रिय व्यंजन है । दाल ,आटा और मसाले से बनी हुई यह रेसिपी आपने आप में पूरा खाना है । टेस्टी हेल्दी और कम समय में बनाईं जाती है ।
दाल ढोकली (Dal Dhokli recipe in hindi)
#oc
#week1
#choosetocook
दाल ढोकली गुजरात और राजस्थान का लोकप्रिय व्यंजन है । दाल ,आटा और मसाले से बनी हुई यह रेसिपी आपने आप में पूरा खाना है । टेस्टी हेल्दी और कम समय में बनाईं जाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल और मूंगफली को धोकर 5 मिनट के लिए रख दें
- 2
अब दाल में नमक, हल्दी और पानी मिला कर 1 सिटी आने तक पकाए।
- 3
ढोकली बनाने के लिए एक बाउल मे गेहूँ का आटा,बेसन,अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक मिलाएं और फिर घी मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले ।
- 4
अब इसमे थोड़ा थोड़ा पानी मिला कर क, साफ्ट आटा गूँथ लें । और10 मिनट तक ढका कर रख दें ।
- 5
तय समय बाद आटा की लोई ले कर रोटी बेल ले। रोटी थोड़ा सी मोटी होनी चाहिये । अब इसे मन चाहे आकार में काट लें । सभी ढोकली इस तरह बना ले ।
- 6
कुकर का प्रेशर निकाल ले यदि दाल गाढी है तो थोड़ा सा पानी मिला कर कर उबाल ले और इसी में ढोकली मिलाएं और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबाल ले ।
- 7
दूसरी तरफ कढाई में घी गर्म कर उसमें जीरा, राई चटकाएं और हींग लहसुन,हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च मिलाएं और भून ले । अब इसमे करी पत्ता और बारीक कटी हुई प्याज़ मिला कर भून ले ।
- 8
अब इसमे टमाटर मिला और जब टमाटर पक जाए तो इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडरमिलाएं ।
- 9
अब इसमे पकी हुई दाल और ढोकली मिलाएं । और 5 मिनट तक पकाए और धनिया पत्ती और गैस बंद कर दे ।
- 10
दाल ढोकली तैयार है इसमें ऊपर से घी मिलाएं और परोसें ।
- 11
गरमागरम दाल ढोकली को नींबू और प्याज़ के साथ परोसें
- 12
यह बहुत ही स्वादिस्ट लगती है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- होटल स्टाइल वेज पनीर कटलेट (Hotel style veg paneer cutlet recipe in hindi)
- बैंगन का मटर वाला भरता (Baingan ka matar wala bharta recipe in hindi)
- होममेड दूध का मसाला (Homemade doodh ka masala recipe in hindi)
- नेपाली वाई वाई मैगी(nepali wai wai maggi recipe in hindi)
- कॉफी स्मूधी (coffee smoothie recipe in Hindi)



































कमैंट्स (4)